Uncategorized

बसंत पंचमी को अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में छोटू राम की स्मृति में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 23 जनवरी 2025 को दीनबंधु सर छोटू राम जी की स्मृति में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संस्थाओं तथा प्रदेश भर से चौ छोटूराम के विचारो का अनुसरण करने वाले लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के आशीर्वचन से शुरू होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला जी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में केबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी, सांसद श्री नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तेजेंदर खैरा, समाजसेवी प्रदीप मोर, जयभगवान शर्मा, सुखबीर शौकीन और राष्ट्रीय लोकदल की प्रवक्ता सुश्री निशा चौधरी शामिल होंगे।
प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि दीनबंधु सर छोटू राम जी ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक ऐतिहासिक कानून बनवाए। उन्होंने किसानों की खेती, बैलगाड़ी और घर को कुर्की से बचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसके कारण वे किसान मजदूर हितों के प्रतीक और 36 बिरादरी के सच्चे प्रतिनिधि बने।
डॉ. श्योकंद ने आगे कहा कि 23 जनवरी ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस दिन आजाद हिंद फौज के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती भी मनाई जाती है। कार्यक्रम में नेताजी के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला न केवल सामाजिक कार्यों में अग्रणी है बल्कि शिक्षा क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रही है। डॉ. आनंद मनी के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के माध्यम से 100 से अधिक विद्यार्थियों को ऑनलाइन निशुल्क NEET परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है, जिससे समाज के प्रतिभावान लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को लाभ मिल रहा है। प्रधान ने प्रदेश की 36 बिरादरी से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और दीनबंधु सर छोटू राम जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर धर्मशाला की कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी —
उपप्रधान बनी सिंह ढुल, सचिव हरकेश सहारण, सह-सचिव होशियार सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र, सदस्य जितेंद्र, अंग्रेज सिंह, बलविंदर, गंगा बिशन सहारण, रमेश मलिक, ऋषिपाल, साथ ही पूर्व वाइस चांसलर प्रो. रणपाल तहलान, ऋषिपाल अन्टेड़ी, राजेंद्र हथिरा, टेकचंद बारना, शमशेर ढुल, जसवंत कोलेखां सतीश खटक़ड़, गुलाब घराड़सी, वेद प्रकाश कैंदल और लेखराज लाठर, अर्जुन सारसा, जयप्रकाश बिढ़ाण, जगीर खिदरपुरा, मनोज चहल, अमित घसो,सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. श्योकंद ने कहा कि दीनबंधु सर छोटू राम जी वास्तव में “रहबरे-ए-आजम” यानी जनता के सच्चे मार्गदर्शक थे, जिन्होंने सर्वसमाज की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel