कार खड़ी करने पर मचा बवाल, मोहल्ले के दबंगों ने तोड़ी कार और पीटा परिवार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। नाराज मोहल्ले के दबंग पिता–पुत्र ने एक राय होकर महिला के घर में घुसकर मारपीट कर दी और लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव खरखपुर निवासी पीड़िता सोमवती ने बताया कि बुधवार को उनके घर के सामने उनकी कार खड़ी थी, क्योंकि आगे निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद था। इसी बात पर पड़ोसी ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि पड़ोसी पिता–पुत्र ने घर में घुसकर पीड़िता और उनके परिजनों के साथ मारपीट की तथा लोहे की रॉड से कार का पीछे वाला शीशा तोड़ दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 29 व 30 अक्टूबर को बरेली में

Thu Oct 23 , 2025
अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 29 व 30 अक्टूबर को बरेली में होगा सम्पन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आप सभी को बहुत प्रसन्नता व उत्साह के साथ सूचित कर रहे हैं, कि अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की बरेली […]

You May Like

advertisement