Uncategorized

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा में विकसित किसान विकसित हरियाणा की सोच के तहत कृषि विकास मेला का करवा रहे आयोजन : डॉ. गणेश दत्त

27 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक किसान अपनी फसलों को लेकर अनाज मंडी में ना आए।

लाडवा, (प्रमोद कौशिक) 24 फरवरी : मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच विकसित किसान विकसित हरियाणा के तहत कृषि विकास मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें किसानों को फसल, मिट्टी व पानी की जांच की जाएगी। इसके अलावा किसानों को उन्नत बीजों के बारे में बताया जाएगा जिससे उनकी पैदावार अधिक से अधिक हो सके। इस मेले में किसानों को रोग ग्रस्त फसलों के कारण व उनके निवारण के बारे में भी बताया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अनाज मंडी में जाकर अनाज मंडी से जुड़ी समस्याओं के बारे में आढ़तियों व किसानों से मिलकर जाना और उनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को सूचित किया।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त मंगलवार को लाडवा की अनाज मंडी में स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में आगामी 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन लाडवा अनाज मंडी में किया जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान मिले का लाभ उठाएं और अपनी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने हेतु उन्नत तकनीक के बारे मे जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने लाडवा के सभी किसान भाइयों से अपील की कि वह किसान मेले को देखते हुए 27 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक अपनी फसलों को लेकर अनाज मंडी में ना आए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा अनाज मंडी लाडवा मे दिनांक 28 फरवरी व 1 मार्च को कृषि विकास मेला राज्य स्तर पर आयोजित करने जा रही है। इस मेले में किसानों के लिए मुख्य आकर्षण कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी, मिट्टी व पानी के नमूनों की समान्य शुल्क पर जांच, रोगग्रस्त फसलों की जांच व निदान, फसल प्रतियोगिता, गृह विज्ञान संबंधित जानकारी, प्रश्नोत्तरी सभा (कृषि संबंधित समस्याओं एंव समाधान), खरीफ फसलों व सब्जियों के उन्नतशील बीजों की जानकारी एवं ब्रिकी, विश्वविद्यालय के प्रकाशनों की ब्रिकी, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि होंगे। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार, मंडी के प्रधान राजीव आर्य, अंकित सिंगल, विनोद शर्मा व अनाज मंडी के सभी आढ़ती व किसान मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel