एसपी देहात उत्तरी ने सिंचाई विभाग की जमीन का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में एसपी देहात उत्तरी ने सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण कर राजस्व विभाग के अधिकारियों से कराई जमीन की नाप। जानकारी के अनुसार मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल की मांग पर एसपी देहात उत्तरी मुकेश मिश्रा ने फतेहगंज पश्चिमी थाना का निर्माण के लिए प्रस्तावित कस्बे के शाही रोड पर सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। और राजस्व से टीम को बुलाकर नापतोल कराई। जानकारी के अनुसार कस्बे की आबादी से करीब एक किलोमीटर दूर रबर फैक्ट्री की बंद पड़ी जमीन पर थाना परिसर है। जहां लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। और थाने में पुलिस कर्मियों के लिए आवास की भी व्यवस्था नहीं है। मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर शाही रोड पर सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन पर थाना निर्माण करने की मांग की थी शासनादेश पर एसपी देहात उत्तरी मुकेश मिश्रा ने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के साथ उक्त जमीन का निरीक्षण किया। साथी राजस्व विभाग की टीम से नाप जोख कराके जानकारी ली। राजस्व विभाग की टीम कल रिपोर्ट तैयार करके एसपी ग्रामीण को सौंपेगी जिसे शासन को भेजकर थाना निर्माण की मांग की जाएगी।
जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग की आधी खाली पड़ी जमीन पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने रोडवेज बस स्टैंड निर्माण कराया। विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने बताया कि कई साल पहले 2018 में मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और रोडवेज के आर एम राजीव चौहान के साथ सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन देखी। मीरगंज विधानसभा में रोडवेज स्टॉप प्रस्तावित है। कस्बे के लोग चाहते थे यह प्रोजेक्ट फतेहगंज पश्चिम में हो। उसके बाद मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और उनके साथ रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव सिंह चौहान ने दो एकड़ खाली पड़ी सिंचाई विभाग की भूमि का चयन किया। इसी के ठीक बराबर में पुलिस थाना परिसर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया मूल्यांकन

Thu Mar 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 19 मार्च से विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षा में मूल्यांकन कार्य कर रहे हैबरेली के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर सरकार द्वारा अपनी मांगों को अनदेखा करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement