हरियाणवी न्यूज लैटर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

हरियाणवी न्यूज लैटर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 28 अक्टूबर : हरियाणवी बोली को भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा पहली बार हरियाणवी न्यूज लैटर निकाला गया। हरियाणवी न्यूज लैटर का विमोचन मंगलवार को रत्नावली समारोह के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर उनके साथ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणवी बोली में न्यूज लैटर निकालने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा पर बधाई देते हुए कहा कि यह न्यूज लैटर हरियाणवी भाषा के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक क्रांतिकारी शुरुआत है। हरियाणा की माटी की खुशबू से जुडे़ इस न्यूज लैटर के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ेगी।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि यह न्यूज लैटर विश्वविद्यालय का हरियाणवी भाषा और संस्कृति के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य केवल एक न्यूज लैटर शुरू करना नहीं, बल्कि हरियाणवी को एक जीवंत, लिखित भाषा के रूप में स्थापित करना है। इसे विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों ने मिलकर तैयार किया है, जो भविष्य में हरियाणवी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण आधार साबित होगा।
निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा, यह लैटर हरियाणवी साहित्य, लोक कला, संस्कृति और विश्वविद्यालय की गतिविधियों से संबंधित नियमित अपडेट प्रकाशित करेगा। इसके पीछे हमारी सोच है स्थानीय से वैश्विक तक पहुंच बनाना।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी संस्कृति की पहचान हो विश्वभर में : नायब सिंह सैनी

Tue Oct 28 , 2025
हरियाणवी संस्कृति की पहचान हो विश्वभर में : नायब सिंह सैनी मीडिया चौपाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से डॉ. महासिंह पूनिया ने की बातचीत।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के प्रयासों की सराहना। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 28 अक्टूबर : हरियाणवी संस्कृति की पहचान हो विश्वभर हो […]

You May Like

advertisement