Uncategorized

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 की बैठक सम्पन्न

_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 की बैठक सम्पन्न_

रायबरेलीः- 25 मार्च 2026
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), रायबरेली अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, रायबरेली परिसर में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के सम्बन्ध में परिवहन विभाग एवं उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, रायबरेली तथा बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के दूरस्थ ग्राम पंचायतों तक परिवहन सुविधा पहुंचाए जाने के उद्देश्य से वाहन स्वामियों को प्रेरित किया गया गया।
बैठक में बताया गया कि इस योजना के तहत 15 से 28 सीट क्षमता को बसें जिनकी अधिकतम आयु 08 वर्ष से अधिक न हो को अनुबन्ध पर उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, रायबरेली के संरक्षण एवं नियंत्रण में संचालित किया जा सकेगा। जिसका आवेदन शुल्क रु0-2000/- प्रति आवेदन होगा तथा प्रतिभूति धनराशि रू०-5000/-होगी तथा उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, रायबरेली के संरक्षण एवं नियत्रण हेतु प्रति वाहन मासिक संरक्षण शुल्क रू0-1500/- होगा। प्रत्येक ब्लाक में कम से कम 02 वाहनों के संचालन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में अरशद हुसैन अध्यक्ष/स्टेज कन्ट्रैकर बस एशो०, रायबरेली एवं अन्य द्वारा यह कहा गया कि यदि परमिट की तरह अतिरिक्त कर का भी छूट का प्राविधान हो तो योजना को सफल बनाया जा सकता है एवं प्रतिवेदन से शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), रायबरेली एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, रायबरेली के अतिरिक्त अरशद हुसैन, अध्यक्ष/स्टेज कन्ट्रैकर बस एशो०, रायबरेली, फारूक अहमद, मो० याकूब, न्यू संग बस सर्विस, रायबरेली, मो० सोहेल खान एवं राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel