मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का किया लोकार्पण

जांजगीर चांपा, 11 अप्रेल, 2022/ जांजगीर चांपा जिले में स्थित राम वन गमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया | 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का कुल क्षेत्रफल 6000 स्क्वायर फीट है | इसे 40 बाई 50 फीट के दो हॉल में बांटा गया है | एक हॉल में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ ही पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित है |  
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं और वनवास काल के दौरान श्री राम के द्वारा पैदल तय किए गए स्थानों के बारे में पेंटिंग्स के जरिए चित्रित जानकारी उपलब्ध कराई गई है|  इन पेंटिंग्स के जरिए आने वाली भावी पीढ़ी को रामायण कालीन घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी तथा लोग शिवरीनारायण की ऐतिहासिकता को भी अच्छी तरह से समझ सकेंगे |  
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ ही इसी भवन में एक 40 बाई 50 स्क्वायर फीट का कैफिटेरिया बनाया गया है ताकि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां पर बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध हो सके| 
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर और पर्यटन सूचना केंद्र से छत्तीसगढ़ में किसी भी पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए पर्यटक अपनी बुकिंग करा सकते हैं तथा छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी  हासिल कर सकते हैं | 
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के बाहर ही माता शबरी की मूर्ति स्थापित की गई है जिसमें वह भगवान राम को अपने जूठे बेर खिलाती हुई नजर आ रही हैं | भगवान राम के साथ उनके भाई लक्ष्मण की भी मूर्ति स्थापित की गई है|  शिवरीनारायण राम वन गमन पर्यटन परिपथ में स्थापित रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा तथा इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ मे राम वन गमन परिपथ को भी बढ़ावा मिलेगा| 
इस अवसर पर राज्य के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सासंद जांजगीर श्री गुहाराम अजगले, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास समेत अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया शिवरीनारायण में डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

Mon Apr 11 , 2022
जांजगीर चांपा, 11 अप्रैल, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज श्री रामवनगमन पर्यटन परिपथ लोकार्पण कार्यक्रम के तहत शिवरीनारायण में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  उन्होंने प्रतिमा की प्रशंसा करते […]

You May Like

advertisement