उत्तराखंड: प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल शुरू, मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली रवाना

उत्तराखंड: प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल शुरू,
मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली रवाना,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर से हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं। सीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। आपको बता दें कि सीएम को आज पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था।
इससे पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने देहरादून आकर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली थी। इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें रहीं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हैपीनेस ग्रुप ने मनाया महिला दिवस, महिलाओं को किया अधिकारों के प्रति जागरुक

Mon Mar 8 , 2021
हैपीनेस ग्रुप ने मनाया महिला दिवस, महिलाओं को किया अधिकारों के प्रति जागरुक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया – वीना गर्ग। हिसार 8 मार्च :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के ग्रुप हैप्पीनेस ग्रुप ने सैक्टर-15 में स्थित सिटीजन पार्क में व सैक्टर की […]

You May Like

advertisement