किसानों के खातों में मुख्यमंत्री करेंगे राशि का अंतरण

जांजगीर-चाम्पा 21 मई 2022/ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई 2022 को  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों के खातों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के तहत राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग  के माध्यम से किसानों से जुड़कर उन्हें संबोधित भी करेंगे। जांजगीर-चाम्पा जिले में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम श्री अग्नि चंद्राकर एवं जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला पंचायत परिसर में प्रातः 11 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन में की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ : आत्म हत्या के दुष्प्रेरण में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sat May 21 , 2022
प्रेस-विज्ञप्तिथाना अतरौलियाआत्म हत्या के दुष्प्रेरण में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 11.05.2022 को वादी विनय कुमार पान्डे पुत्र सभापति पान्डे ग्राम विलारी थाना कटका जिला अम्बेडकर नगर के द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि उनकी बहन की शादी राजेश चतुर्वेदी S/O सिद्धनाथ चतुर्वेदी ग्राम ऐदिलपुर हरदियाँ थाना अतरौलिया […]

You May Like

advertisement