बालघर में बैसाखी पर्व पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

बालघर में बैसाखी पर्व पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : श्रीमद भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। जिन में भांगड़ा, गिद्दा, पंजाबी गीत, शब्द कीर्तन आदि प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा दी गई। बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुखबीर चंद एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
प्रधानाचार्य ने बताया कि बैसाखी का त्यौहार देश के अलग-अलग भागों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। बैसाखी का त्यौहार सिख धर्म की स्थापना एवं फसलों के पक जाने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। इस महीने में रबी की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो जाती है और पकी हुई फसल को काटने की शुरुआत भी हो जाती है।
सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी को पंजाबी नए साल की शुरुआत भी करते हैं। इसके साथ ही यह दिन मौसम में बदलाव का दिन भी माना जाता है। अप्रैल के महीने में सर्दी पूरी तरह से खत्म हो जाती है और गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। मौसम के बदलाव के कारण भी इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बैसाखी का पर्व हम सबके जीवन में हर्षोल्लास का आगमन करता है।
प्रधानाचार्य द्वारा समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी गण को भी बैसाखी के पर्व की बधाइयां भी दी।
बैसाखी पर्व पर स्कूल के नन्हे बच्चे एवं टीचर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Fri Apr 14 , 2023
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महंत जगन्नाथ पुरी ने किया शोभायात्रा का स्वागत एवं संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement