सिनेमा समाज और संस्कृति का सशक्त दर्पण : कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा

विख्यात भजन गायक अनूप जलोटा को मिला पंड़ित जसराज एक्सिलेंस हरियाणा अवार्ड।
कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भारत के महान संगीत सम्राट अनूप जलोटा, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा,अभिनेत्री अमित नांदिया सहित अभिनेताओं, कलाकारों एवं फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 8वें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आकर्षक संगीत प्रस्तुतियों के साथ गरिमामयी अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भारतीय सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है बल्कि यह समाज एवं संस्कृति का भी सशक्त दर्पण है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महोत्सव युवा कलाकारों को सिनेमा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भजन गायक अनूप जलोटा को पंड़ित जसराज एक्सिलेंस हरियाणा अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में एस.डी. कॉलेज महाविद्यालय, पानीपत के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणा लूर नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति प्रो. आरपी सैनी ने कहा कि फिल्में आधुनिक समाज का आईना है। इनके माध्यम से जहां एक ओर सामाजिक बुराइयों को प्रतिबिम्बित किया जाता है वहीं पर दूसरी ओर संस्कार एवं संस्कृति को भी मंच प्रदान किया जाता है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल से आए निर्देशक डाबी क्षेत्री तथा डिप्टी डायरेक्टर सविता भारती ने कहा कि नेपाल की ओर से 20 से अधिक नेपाली फिल्में अगले वर्ष आयोजित होने वाले हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएंगी। समारोह में मंच का संचालन डॉ. आबिद अली ने किया। वहीं मास कम्युनिकेशन विभाग की मीडिया टीम सिमरन, साक्षी, तेजवीर, रिया, जशन और साहिल के साथ एनएसएस टीम, फिन स्टूडियो के सदस्य एवं अन्य मीडिया प्रतिनिधियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, केयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. शुचिस्मिता, हरियाणा फिल्म फेस्टिवल के निदेशक धर्मेन्द्र डांगी, निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग प्रो. विवेक चावला, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया तथा डीवाईसीए उपनिदेशक डॉ. सलोनी पी. दीवान, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान (एचआईआरडी), नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, विकास शर्मा, सुरेंद्र पाल, रिया डांगी, वेद प्रकाश, मुकेश ग्रोवर, अनूप सिंह, नमिषा सूर्यवंशी, प्रो. लव गुप्ता, सुखवीर, प्रोफेसर करण, प्रो. संगीता, डॉ. आनंद, निहिर, प्रो. रामनिवास, डॉ. मोनिका, डॉ. सुनीता दलाल सहित अनेक शिक्षकों, कलाकारों और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धा भक्ति से मां दुर्गा रात्रि जागरण, यज्ञ और भंडारा श्रद्धा और भक्ति द्वारा होगा : डॉ. मिश्रा

Mon Mar 30 , 2026
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 29 मार्च : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने जानकारी दी कि मिश्रा परिवार हरसू पांडे महाराज जी से संबंधित है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार लगभग 650 साल पहले हरसू पांडे नाम के एक राजपुरोहित थे। वह राजा शालिवाहन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement