
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर की कुंवरपुर पोस्ट-10 के पोस्ट वार्डन एवं सेक्टर वार्डनों ने आला हजरत उर्स के दौरान सिटी रेलवे स्टेशन पर मुस्तैदी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।
पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आला हजरत उर्स के अवसर पर सिटी रेलवे स्टेशन पर नागरिक सुरक्षा कोर कुंवरपुर पोस्ट-10 के पोस्ट वार्डन एवं सेक्टर वार्डनों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी वार्डनों ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
उन्होंने बताया कि उर्स में दूर-दराज़ से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों ने लगातार सतर्क रहकर मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया। पूरी ड्यूटी के दौरान नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा भावना और तत्परता का परिचय देते हुए प्रशासन का सहयोग किया।


