आंगनबाड़ी सहायिका के लिए दावा आपत्ति 13 नवम्बर तक आमंत्रित

कोरिया 11 नवम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुंठपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद की पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति के द्वारा मूल्यांकन उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन सूची जारी कर कार्यालय जनपद पंचायत बैकुंठपुर एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुंठपुर के सूचना पटल पर चश्या कर दी गई है। आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनबाड़ी केन्द्र ठिहाईपारा, स्टेशनपारा, हरिजनपारा, डमहापारा, टेकमानपारा, घुटरीनाला, दाउनगुड़ा, कोदवारीडांड़, परसोत्तमपारा, बसोरपारा, उरांवपारा, सरईपारा, भखार, गाड़ाबुड़ा, गोंड़पारा, पिपरापारा, बांधपारा, बहेरापारा, उपरपारा, गौटियापारा, तेलईधार एवं देवानीबांध के रिक्त पदों पर  दावा आपत्ति के आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु 13 नवंबर 2025 तक नियत किया गया है। दावा आपत्ति के आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुंठपुर में जमा की जावेगी। दावा आपत्ति के आवेदन पत्र अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालयीन समय एवं दिवस में ही स्वीकार की जावेगी। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात् किसी प्रकार के दावा आपत्ति के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल मार्केंटिंग व डिजिटल साक्षरता के लिए कार्यशाला का आयोजन 14 नवम्बर को

Tue Nov 11 , 2025
कोरिया 11 नवम्बर 2025/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने जानकारी दी है कि रैम्प योजना के अन्तर्गत मार्केट तक पहुंच विभिन्न प्लेटफॉर्म व डिजिटल मार्केंटिंग व डिजिटल साक्षरता इंटरवेंशन के तहत ‘‘ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमइ के लिए बाजार विकास कार्यशाला हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष बैंकुण्ठपुर में […]

You May Like

advertisement