उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से की मुलाकात और महतारी सदन का किया अवलोकन

जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास के दौरान शुक्रवार को बीजापुर जिले के लिए रवानगी के दौरान बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल अंतर्गत ग्राम सोसनपाल में महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे मुर्गीपालन गतिविधि का अवलोकन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उक्त महिला समूह से चर्चा कर उनके उत्पादक एवं व्यावसायिक गतिविधि, आय-व्यय के संबंध में जानकारी ली और समूह के सकारात्मक प्रयास की सराहना भी किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत परपा में नए महतारी सदन भवन का अवलोकन कर उक्त भवन का सदुपयोग महिला समूहों की बैठक, महिला जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि सामूहिक प्रयोजन संबंधी कार्यों के लिए किए जाने की समझाईश पंचायत पदाधिकारियों एवं महिला समूहों को दी। साथ ही उक्त भवन का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने महतारी सदन में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पाण्डे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान विक्रय एवं कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एग्रीस्टैक में पंजीयन कराना अनिवार्य

Fri Aug 8 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर 08 अगस्त 2025/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश के कृषकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। शासन स्तर से एकीकृत किसान पोर्टल का एग्रीस्टैक पोर्टल के साथ एकीकृत किए जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। […]

You May Like

advertisement