सीएम धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

सीएम धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी,
सागर मलिक
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान राम को आस्था का प्रतीक बताया और उनके आदर्श चरित्र को जीवन में आगे बढ़ने
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। शनिवार को रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है। श्री राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया और आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए इसका उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में आई तमाम कठिनाइयों का सामना जिस आदर्शता के साथ किया, वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने राम नवमी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाने की कामना की।