
बनकट एवं कोईनहाँ पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं की परखी गई गुणवत्ता
कोईनहाँ पीएचसी की उत्कृष्ट व्यवस्था पर टीम को मिली सराहना
जनपद में आयोजित रविवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन. आर. वर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकट एवं कोईनहाँ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, जांच सुविधाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
डाॅ. वर्मा ने मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोईनहाँ की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं पर विगत दिवस प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा की गई सराहना का उल्लेख करते हुए अधीक्षक तहबरपुर डाॅ. सुशील अग्रहरि एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्र इसी प्रकार विभाग की छवि को सुदृढ़ बनाए रखते हुए कार्य करेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
77 आरोग्य मेलों में 1973 मरीजों का पंजीकरण एवं उपचार मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 77 आरोग्य मेले आयोजित हुए, जिनमें 1973 मरीजों का पंजीकरण एवं उपचार किया गया। इसमें 870 पुरुष, 850 महिलाएं एवं 253 बच्चे शामिल रहे। 74 चिकित्सक एवं 285 पैरामेडिकल स्टाफ रहे तैनात । मेले के सफल संचालन हेतु 74 चिकित्सक एवं 285 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहे। विभिन्न रोगों के मरीजों को मिला उपचार, 115 कुपोषित बच्चों की पहचान
उन्होंने बताया कि मेले में गैस्ट्रो, डायबिटीज, त्वचा, श्वसन, हाइपरटेंशन सहित विभिन्न रोगों के सैकड़ों मरीजों को उपचार प्रदान किया गया, जबकि 115 कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया। 34 गोल्डन कार्ड बनाए गए, 19 मरीज उच्च संस्थान हेतु रेफर साथ ही 34 गोल्डन कार्ड बनाए गए एवं 19 मरीजों को उच्च संस्थान हेतु रेफर किया गया। लापरवाही स्वीकार नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला शासन की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


