जगदलपुर, 07 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन बस्तर ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी रविवार 11 जनवरी को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस. ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक निर्धारित की गई है।
उक्त परीक्षा के सफल क्रियान्वयन के लिए शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है और वहां अधिकारियों की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उप अभियंता श्री आशीष दुबे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक-1 की जिम्मेदारी आबकारी उप निरीक्षक श्री मुकेश कुमार कोरी को सौंपी गई है। प्रशासन ने परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। नियुक्त पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व ही अपने आवंटित केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
जगदलपुर, 07 जनवरी 2026/ जिले की ग्राम पंचायतों में बुधवार को शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक अनूठी पहल देखने को मिली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नए प्रावधानों से अवगत कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने के उद्देश्य से […]