कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं

जनदर्शन में आज कुल 55 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 30 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कल कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएँ एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए है।
जनदर्शन में आज तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ निवासी श्रीमती धनेश्वरी यादव द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिलाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी श्री संजय गोपाल द्वारा राजस्व प्रकरण की नकल दिलाने, ग्राम खैरा निवासी श्रीमती भूरीबाई द्वारा अपने भूमि की फौती व नामांतरण करवाने, तहसील बलौदा के ग्राम जर्वे ब के निवासी श्रीमती दिलबाई द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बोरसी निवासी श्री लोचन खुटे ने श्रम पंजीयन में जन्मतिथि की त्रुटि सुधार करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री महोबे ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद पंचायत अकलतरा में 46.58 करोड़ का मनरेगा लेबर बजट का अनुमोदन

Tue Dec 30 , 2025
मनरेगा अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 को मिली सर्वसम्मत स्वीकृति, विकास कार्यों को मिलेंगे नए आयाम जल संरक्षण संवर्धन, कृषि सहित आजीविका के कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता जांजगीर-चांपा 30 दिसम्बर 2025/ जनपद पंचायत अकलतरा के सभी ग्राम पंचायत में लेबर बजट को लेकर ग्राम सभा की एक व्यापक एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement