जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने फहराया राष्ट्रध्वज

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 जनवरी 2026/ 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला कार्यालय परिसर कांकेर में सुबह 08 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन के बाद उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी के साथ उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए सौंपे गये दायित्वों को पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के पहले कलेक्टर निवास में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गायन हुआ। इस मौके पर राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण  मौजूद थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिब्ली नेशनल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Mon Jan 26 , 2026
आजमगढ़।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 26 जनवरी, 2026 को आजमगढ़ स्थित शिब्ली नेशनल कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली को गार्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी […]

You May Like

advertisement