शीत लहर से बचाव के लिए समुचित उपाय करें – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बेसहारा, जरूरत मंदों को शीतलहर से सुरक्षित रखने  समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देशित कर  कहा यहै कि जरूरत मंद और बेसहारा लोगों  को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए समुचित उपाय किया जाए। कलेक्टर ने कहा है कि चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जाये। इसके अलावा उन्होंने जरूरत मंद लोगों को गरम कपड़े भी उपलब्ध कराने  कहा है। उन्होंने उक्त सभी अधिकारियों को देर रात भ्रमण करने और इस दौरान खुले में सोए हुए लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।  सीएमएचओ को ठंड के कारण होने वाले बिमारियों से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी करने कहा गया  है। कलेक्टर ने मंद बुद्धि, दिव्यांग, वृद्धजन और छोटे बच्चों को शीत लहर से बचाने के संबंध में आवश्यक सावधानी बरतने कहा है। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान की सुरक्षा के लिए समुचित उपाय करें - कलेक्टर बेमौसम वर्षा से सावधानी बरतने के लिए निर्देश

Thu Dec 23 , 2021
जांजगीर-चपा 23 दिसंबर 2021/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान की समुचित सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी राजस्व अधिकारियों, उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों नागरिक आपूर्ति निगम, जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement