अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की ध्वस्तीकरण कारवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कैंट में अवैध तरीके से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर मंगलवार को बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत यह कार्रवाई की गई। बीडीए की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि कैंट के ग्राम चौबारी में वीरेंद्र पाल द्वारा लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सड़क, नाली, भूखंडों का अवैध चिन्हांकन और विकास कार्य कराया जा रहा था। इसके अलावा कैंट के दूरदर्शन केंद्र के पास गजेंद्र पटेल, सुलेमान खान और अब्दुल द्वारा लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति के सड़क व भूखंडों का चिन्हांकन और निर्माण कराया जा रहा था। बीडीए के अवर अभियंता अजीत साहनी, सीताराम, रमन अग्रवाल और सहायक अभियंता सुनील कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया।
बीडीए ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के कोई भी प्लॉटिंग या भवन निर्माण पूरी तरह अवैध है। ऐसे निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी और ध्वस्तीकरण की पूरी जिम्मेदारी स्वयं निर्माणकर्ताओं की होगी। जमीन या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता की जानकारी बरेली विकास प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेटेलाइट पर गरजा निगम का बुलडोजर, खोखे, ठेले और होर्डिंग्स जब्त

Wed Mar 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को निगम की टीम ने सेटेलाइट बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटाया। टीम ने सड़क किनारे बने अवैध खोखे और होर्डिंग्स को हटाकर जब्त कर लिया, जिससे दुकानदारों में खलबली मची रही।नगर […]

You May Like

advertisement