आने वाली पीढिय़ां एक महान शिक्षाविद् के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को याद रखेंगी: प्रो. सोमनाथ सचदेवा

आने वाली पीढिय़ां एक महान शिक्षाविद् के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को याद रखेंगी: प्रो. सोमनाथ सचदेवा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत: प्रोफेसर सोमनाथ।

कुरुक्षेत्र 3 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। इसलिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए उनका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को आने वाली पीढ़ियां एक अच्छे शिक्षाविद के रूप में हमेशा याद रखेंगी। वे शनिवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर आर्ट फैकल्टी लॉन में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजूला चौधरी, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. डीएस राणा, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. अनिल गुप्ता, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. सोमबीर जाखड़, डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. आनन्द, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. हरविन्द्र सिंह लोगोंवाल व डॉ. रामचन्द्र मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्तव्यपालन का पाठ पढ़ाती है गीता, हमें जीवन में करना चाहिए अनुसरण : बंडारू दत्तात्रेय

Sat Dec 3 , 2022
कर्तव्यपालन का पाठ पढ़ाती है गीता, हमें जीवन में करना चाहिए अनुसरण : बंडारू दत्तात्रेय। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 9416191877 अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हुआ भव्य संत सम्मेलन, हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल ने की शिरकत।पंजाब के राज्यपाल बोले- गीता की भूमि कुरुक्षेत्र में पहली बार […]

You May Like

Breaking News

advertisement