Uncategorized
किच्छाको बड़ी सौगात: बनेगा कम्युनिटी हॉल।

स्थान — किच्छा
रिपोर्ट:
किच्छा में विकास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच करोड़ की लागत से भव्य कम्युनिटी हॉल निर्माण को मंजूरी दी है।
यह कम्युनिटी हॉल सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसभाओं के लिए उपयोगी होगा। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को विवाह व अन्य आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी।
विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि किच्छा के विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे। वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डी डी चौक पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया।




