निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति

आजमगढ़ / संत निरंकारी सत्संग भवन हरबंशपुर आजमगढ़ जोन 61 से मीडिया सहायक डॉ. वीरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि परम पूज्य निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता जी की गरिमामयी उपस्थिति में रेलवे ग्राउंड, पराग डेयरी, कानपुर में उत्तर प्रदेश प्रादेशिक निरंकारी संत समागम का भव्य, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। जहाँ आध्यात्म, प्रेम, अनुशासन, श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का अद्वितीय संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर इस आयोजन को एक विराट आध्यात्मिक पर्व का स्वरूप दिया। समागम स्थल को एक सुव्यवस्थित टेंट नगरी के रूप में विकसित किया गया, जहाँ स्वच्छता, अनुशासन और आध्यात्मिक प्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु एक परिवार की भांति आपसी प्रेम, एकत्व, शांति और सद्भावना के साथ एकत्रित हुए।
समागम से पूर्व निरंकारी यूथ फोरम (एन.वाई.एफ.) द्वारा खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुंदर आयोजन किया गया। युवाओं ने क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर टीम भावना, अनुशासन और सहयोग जैसे मूल्यों को आत्मसात किया। साथ ही, निरंकारी यूथ सिम्पोजियम (एन.वाई.एस.) के माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिक विषयों पर चिंतन एवं अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया गया। समागम के दौरान “छः तत्व (Six Elements)” विषय पर आधारित स्किट, गीत एवं पैनल चर्चा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आध्यात्मिकता केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सार्थक शैली है। गीत, प्रवचन, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपने भक्ति भाव को व्यक्त किया, जिससे सेवा, प्रेम और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुँचा। अपने पावन आशीर्वचनों में सतगुरु माता जी ने फरमाया कि परमात्मा हमारे जीवन में विचारों, भावनाओं और रचनाओं के माध्यम से प्रकट होता है। यह जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि संसार के लिए एक सुंदर बलिदान बनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य प्रेम, दया, करुणा, विनम्रता और सहनशीलता जैसे गुणों को अपनाना है।
तितली के उदाहरण द्वारा माता जी ने समझाया कि जैसे तितली परिवर्तन के बाद सुंदर बनती है, वैसे ही मनुष्य को भी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उसे श्रेष्ठ बनाना चाहिए। उन्होंने प्रेरित किया कि हम बिच्छू की तरह डसने वाले नहीं, बल्कि भलाई करने वाले बनें—हमारे कर्म दिखावे से रहित, सच्चाई और नेकी से भरपूर हों।
माता जी ने कहा कि सच्ची भक्ति और सत्संग से मन की पीड़ा दूर होती है और आत्मा को शांति प्राप्त होती है। जब मनुष्य निराकार को प्राथमिकता देता है, तब वह जीते-जी मुक्ति का अनुभव करता है। सेवा, सुमिरन और सत्संग को जीवन का आधार बताते हुए उन्होंने समर्पण भाव से जीवन जीने की प्रेरणा दी। समागम का समापन श्रद्धालुओं के हृदय में सत्य, एकता और मानवता के मार्ग पर दृढ़ता से चलने के संकल्प के साथ हुआ। इस दिव्य आयोजन ने सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार किया। अंत में निरंकारी मिशन की ओर से प्रशासन एवं सभी विभागों का इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में दिए गए सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नि:शुल्क स्वास्थय जांच शिविर मे 147 लोगों ने कराई जांच

Sun Mar 22 , 2026
नि:शुल्क स्वास्थय जांच शिविर मे 147 लोगों ने कराई जांच सागर मलिक रोटरी क्लब देहरादून के द्वारा आज भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गयाकैंप का उद्घाटन माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी ने दीप परज्वलित करके कियाइस अवसर पर विधायक जी ने डॉ. […]

You May Like

advertisement