जिले के 89.23 प्रतिशत किसानों से खरीदी पूर्ण, 1,78,357 किसानों ने अब तक 7,65,102.52 टन धान बेचा

जांजगीर-चांपा, 28 जनवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में आज 27 जनवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 78 हजार 357 किसानों से 7 लाख 65 हजार 102.52 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 83.99 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 89.23 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 78 हजार 357 किसानों से 7 लाख 65 हजार 102.52 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,888 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 72.58 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कापन में जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, वक्ताओं ने प्रतिपादित की जल की महत्ता

Fri Jan 28 , 2022
जांजगीर-चांपा, 28 जनवरी,2022/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कापन में आज जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आईएसए संगम सेवा समिति ने अपनी सहभागिता निभाई। कापन के पीपल चौक में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement