कोंडागांव, 12 जून 2025/ परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा कोंडागांव जिले में गत दिवस विशेष चेंकिग अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई और लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन करने वाले 02 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन हेतु नोटिस जारी किया गया। संयुक्त जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 58 प्रकरणों में 55 हजार 800 रूपए शमन शुल्क वसूल किया गया, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 28 प्रकरण, बिना सीट बेल्ट के 08 प्रकरण, बिना लायसेंस वाहन चलाने पर 07 प्रकरण, बिना फिटनेस वाहन संचालन पर 07 प्रकरण, बिना प्रदुषण प्रमाण पत्र प्राप्त किये वाहन चलाने पर 06 प्रकरण, बिना वैध बीमा के वाहन संचालन पर 02 प्रकरण पर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार 01 वाहन जिसका मोटरयान कर मई 2024 से बकाया होने पर एवं बिना फिटनेस संचालन होने पर वाहन पर जप्ती की कार्यवाही की गई है। जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और यातायात नियम एवं मोटरयान अधिनियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मोटरयान कर बकाया होने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की जाएगी।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
उत्तर बस्तर कांकेर, 12 जून 2025/ संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और […]