रायगढ़ के एन राघवेंद्र ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादूइंडियाज टैलेंट फाइट के ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर बढ़ाया जिले का मान रायगढ़ की बूढ़ी माई मंदिर व सत्यनारायण बाबा का स्मरण कर की मंच से गायन की शुरुआत

रायगढ़, 10 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और साहित्य की राजधानी के रूप में विख्यात एवं मशहूर रायगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। संगीत और कला के क्षेत्र में जिले की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायगढ़ में पदस्थ केंद्र सरकार के शासकीय विभाग में कार्यरत नीतीश उर्फ एन.राघवेंद्र ने देश के प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल राउंड से सीधे ग्रैंड फिनाले में प्रवेश कर लिया है। उनके इस उपलब्धि से न केवल रायगढ़, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन होने जा रहा है।
एन.राघवेंद्र ने मंच पर अपनी प्रस्तुति की शुरुआत रायगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं जन आस्था केंद्र बूढ़ी माई मंदिर तथा कोसमनारा के सत्यनारायण बाबा का स्मरण करते हुए की। उनकी भावपूर्ण और मधुर गायकी ने जजों के साथ-साथ दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य जज प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक हैं, जिनकी सराहना कलाकारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
एन. राघवेंद्र, जिनका वास्तविक नाम नीतीश कुंडे है, सोशल मीडिया पर इसी नाम से व्यापक रूप से चर्चित हैं। वर्तमान में रेलवे विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शहडोल से रायगढ़ स्थानांतरण के बाद से वे रायगढ़ में निवासरत हैं और यहां की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक ऊर्जा को अपनी साधना का आधार मानते हैं। उन्होंने बताया कि रायगढ़वासियों का स्नेह, आशीर्वाद और प्रोत्साहन ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से अपने लिए आशीर्वाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम के वीडियो शीघ्र ही टीवी चैनल एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ की धरती पहले से ही संगीत साधकों और कलाकारों की जन्मभूमि रही है। संगीत कला के क्षेत्र में एक बार फिर रायगढ़ को राष्ट्रीय कला मानचित्र पर गौरवान्वित स्थान मिलने जा रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनिज रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 23 वाहन जप्तखनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

Sat Jan 10 , 2026
रायगढ़, 10 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमला द्वारा विगत 4 दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement