रुद्रपुर उत्तराखंड:सांसद अजय भट्ट के बयान पर भड़के कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा

रुद्रपुर: कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु ने सांसद अजय भट्ट द्वारा 14 से 45 वर्ष के लोगों को ऑक्सीजन देने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेताओ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। जारी बयान में हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश का बेड़ा गर्क हो चुका है। सरकार करोना को नियंत्रित करने में फ़ेल साबित हुयी है। सरकार की विफलताओं का ही परिणाम है । कि उतराखण्ड जैसा छोटा सा प्रदेश कोविड मृत्यु दर के मामले में पूरे देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऐसे हालातों के बावजूद भाजपा के जिम्मेवार लोग सत्ता के मद में चूर है। और उन्हे जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। हैरानीकी बात है कि कभी मुख्यमंत्री तो कभी सांसद की जुबान फिसल जाती है। उन्हे यह भी नहीं पता चलता कि वह क्या बोल रहे हैं। कभी मुख्यमंत्री 18 से 45 वर्ष के लोगों को ऑक्सीजन लगाने की बात करते हैं तो कभी सांसद अजय भट्ट 14वर्ष से 45 वर्ष के लोगों को ऑक्सीजन देने की बात करते हैं। यह हास्यास्पद व निंदनीय है। श्री गाबा ने कहा कि भाजपा के नेता अपना संतुलन खो बैठे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदलती के चलते इनको समझ नहीं आ रहा है कि कैसे मैनेज करना है। जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है। स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा चुकी हैं। करोना को लेकर प्रदेश में बुरा हाल है। सरकार स्वास्थ सेवाओ को सुधारने में नाकाम साबित हो रही है। वैक्सीनेशन ठप हो चुकी है। सरकार वैक्सीनेशन तेज करने खी बात कह रही है। दूसरी तरफ टीकों का अकाल पड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में न तो टीका करण हो रहा है और ना ही टैस्टिंग के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। तीसरी घातक लहर की चेतावनी के बावजूद सरकार के पास इससे निपटने के लिए कोई रोड मैप नहीं है। श्री गाबा ने कहा कि जन विरोधी सरकार को आने वाले समय में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की विदाई तय है। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਯਾਕੂਬ ਭੱਟੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਚੌਕ ਵਿਖੇ ਪੈਟਰੋਲੀਅਮ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਕੀਮਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ

Sat Jun 5 , 2021
05 ਜੂਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿਲੋਂ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਕੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਯਾਕੂਬ ਭੱਟੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਚੌਕ ਵਿਖੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ, ਪੈਟਰੋਲੀਅਮ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ […]

You May Like

advertisement