उत्तराखंड पंचायत चुनाव में कई जगह जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

सागर मलिक

2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं में उत्साह’-करण

देहरादून- उत्तराखंड में संपन्न पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान पदों पर मिली बड़ी सफलता के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों को मिठाई खिलाई।

करण माहरा ने प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा के घमंड और जनविरोधी नीतियों को पंचायत चुनाव में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावों में सारी मर्यादाएं तोड़ दी थीं और राज्य निर्वाचन आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर चुनाव जीतने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने बैलेट पेपर के जरिए उन्हें सबक सिखाया। माहरा ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज पूरा प्रदेश कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। पंचायत चुनावों में प्रदेशभर से कांग्रेस को मिला समर्थन इस बात का संकेत है कि अगर पार्टी एकजुट होकर लड़े, तो 2027 में सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अब अपने नेताओं के गढ़ टूटने पर मिठाई बांट रही है।

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि राजधानी देहरादून की 30 जिला पंचायत सीटों में से 16 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जो गर्व की बात है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, महामंत्री जगदीश धीमान, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण, डॉ. प्रतिमा सिंह, आनंद सिंह पुंडीर, विपुल नौटियाल, विशाल मौर्य, देवेंद्र सिंह, अनिल बस्नेत, विजय शाही, मोहन काला, फरमान अली, मदन मोहन कोहली, राम गोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने सारकोट की नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका को बधाई दी

Sat Aug 2 , 2025
उत्तराखंडसीएम धामी ने सारकोट की नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका को बधाई दी,सागर मलिक आदर्श ग्राम सारकोट का अध्ययन करने आएंगे सभी मुख्य विकास अधिकारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement