राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने खेल प्रतिभा सम्मान का किया आयोजन

329 खिलाड़ी, कोच सहित पत्रकार सम्मानित

कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के तत्वाधान में हुआ आयोजन

 तीन सीनियर स्पोर्ट्स पर्सन को महात्मा गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला

जांजगीर-चांपा 02 सितंबर 2022/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा आयोजित कांग्रेस प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित की गई। सम्मान पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग के कोच किशनवर्मा जी को छत्तीसगढ़ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस वर्ष 329 खिलाड़ियों, कोच सहित पत्रकारों का सम्मान किया गया। इसमें  खिलाड़ियों को उनके खेल उपलब्धियों पर कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा विभिन्न  शहीदों के नाम से प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार मोमेंटो द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के परिपेक्ष्य में सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम 1सितंबर को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद जी के प्रतिमा पर  दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय प्रदेश कांग्रेस सचिव, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर- नैला भगवानदास गढ़वाल, मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष चंद्रमौली शर्मा प्रिंस, नपा सभापति रामविलास राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश पैग्वार, एल्डरमैन रफीक सिद्धकी, समाजसेवी अजय गट्टानी ,पार्षदगण व सभापति विवेक सिसोदिया उपस्थित थे।

उपलब्धियां-

1) खासदार क्रीड़ा महोत्सव दिनांक 12/01/20 से 24/01/20 स्थान – नागपुर (महाराष्ट्र)

 सम्मान – उत्कृष्ट कोच

 माननीय नितिन गडकरी* जी के द्वारा सम्मानित 

2) इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन

दिनांक 23/3/2018 से 25/3/ 2018

स्थान – पुणे महाराष्ट्र

सम्मान – उत्कृष्ट कोच

 माननीय प्रेमचंद डेगरा जी भारत रत्न के द्वारा सम्मानित

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस लाइन फिरोजपुर में डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों के तहत डीआईजी बलजीत सिंह फिरोजपुर डिविजन और सुरिंदर लांबा एसएसपी फिरोजपुर की अगवाई में सर्व धर्म के प्रतिनिधियों की कानून व्यवस्था को लेकर विशेष मीटिंग बुलाई गई

Fri Sep 2 , 2022
पुलिस लाइन फिरोजपुर में डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों के तहत डीआईजी बलजीत सिंह फिरोजपुर डिविजन और सुरिंदर लांबा एसएसपी फिरोजपुर की अगवाई में सर्व धर्म के प्रतिनिधियों की कानून व्यवस्था को लेकर विशेष मीटिंग बुलाई गई फिरोजपुर 02 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= पुलिस लाइन फिरोजपुर में […]

You May Like

advertisement