कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक समरसता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है- कौशल कुमार सिंह

कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह में संगठन सशक्तिकरण का संकल्प
जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन सठियाँव स्थित कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, आगामी जनआंदोलनों की रूपरेखा तथा जिले की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक समरसता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर जनहित के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।”
बैठक में रियाजुल हसन, राहुल राय, गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद, तेज बहादुर यादव, चंद्रपाल सिंह यादव , बेलाल बेग, बिपिन कुमार पाठक, दिनेश यादव, अजीत राय, मुन्नू यादव , रमेश राजभर, संतोष सिंह, गोपाल कृष्ण राय , सत्य प्रकाश पांडेय, पूर्णमासी प्रजापति, जावेद मंदे, जगदंबिका चतुर्वेदी , शीला भारती, सीमा भारती, राम अवध प्रेमी, रामानंद सागर , ओम प्रकाश सरोज , हरिओम उपाध्याय, हरेंद्र सिंह , मंतराज यादव , श्यामदेव यादव, तुषार सिंह पालीवाल, प्रभुनाथ सिंह, गुलाब राय, प्रदीप यादव , बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता जनसमस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे और जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, रंग-गुलाल एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।



