नगर परिषद चुनावों में धीरे-धीरे गिरेंगी कांग्रेस पार्टी की विकटे : पूर्व राज्यमंत्री

नगर परिषद चुनावों में धीरे-धीरे गिरेंगी कांग्रेस पार्टी की विकटे : पूर्व राज्यमंत्री।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व पार्षद आत्म प्रकाश चुघ के बेटे कांग्रेस नेता सुधीर चुघ तथा पूर्व पार्षद अंजू नययर के पति बिट्टï ने भी कांग्रेस छोडक़र थामा भाजपा का हाथ।
भाजपा विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन।
सरकार ने थानेसर के विकास पर खर्च किया कई हजार करोड़ का बजट।

कुरुक्षेत्र 7 फरवरी : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विकटे धीरे-धीरे गिरेंगी। इस कांग्रेस पार्टी का आने वाले समय में कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा। आज के दिन हर नेता भाजपा के साथ जुडऩा चाहता है, क्योंकि भाजपा ने हमेशा साफ व सुथरी राजनीति की है। इस पार्टी ने हमेशा सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार मानकार योजनाओं को धरातल पर लागू किया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शुक्रवार को देर सायं सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस प्रेस वार्ता में पूर्व पार्षद आत्मप्रकाश चुघ के बेटे कांग्रेस के नेता सुधीर चुघ व पूर्व पार्षद अंजू नययर के पति बिट्टï नययर ने भी कांग्रेस को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्य शैली से खुश होकर भाजपा पार्टी में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा के नेतृत्व में शामिल हुए है। पूर्व पार्षदों और कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में शामिल हुए है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन की खास बात यह है कि हर छोटे और बड़े कार्यकर्ता और नेता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर में 32 के 32 वार्डों में भाजपा के चिन्ह पर लडऩे के लिए प्रत्याशियों की होड लगी हुई है। इन प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यालय में संगठन द्वारा नियुक्त की गई चयन कमेटी के समक्ष चुनाव लडऩे की इच्छा भी जाहिर की है। आज हर नेता भारतीय जनता पार्टी के साथ जुडक़र शहर, प्रदेश और देश के विकास में अपना सहयोग देना चाहता है। ऐसे नेताओं को संगठन में पूरा तवज्जों दिया जाएगा और बकायदा पार्टी के हक में सोच रखने वाले व्यक्ति को जिम्मेवारी भी सौंपी जाएगी।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमेशा थानेसर के विकास पर फोकस रखा है। इस सरकार के 10 सालों के कार्यकाल में थानेसर शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए है और हर सेक्टर में इंटर ब्लॉक की सडक़े बनाने का काम किया है। इस शहर के वार्डों का पार्षदों की आशा के अनुरूप ही विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि शहर के 32 के 32 वार्डों में भाजपा के ही प्रत्याशियों की जीत होगी तथा भाजपा की ही प्रत्याशी नगर परिषद की चेयरमैन बनेगी। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, भाजपा नेता सुधीर चुघ,बिट्टï नययर, भाजपा नेता प्रदीप झांब, विशाल कक्कड़, रोहित अरोड़ा, तरुण पोपली, श्रेया नय्यर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विरासत हरियाणा पैवेलियन का मुख्यमंत्री व केन्द्रीय संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटन

Fri Feb 7 , 2025
विरासत हरियाणा पैवेलियन का मुख्यमंत्री व केन्द्रीय संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हरियाणवी संस्कृति को देखकर अभिभूत हुए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत। फरीदाबाद, 7 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2025 में केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored