उत्तराखंड:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार, करन माहरा

उत्तराखंड:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार, करन माहरा,
सागर मलिक

एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव”, आरक्षण रोस्टर पर जताई नाराजगी

उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी पूरी तरह तैयार है और सभी वरिष्ठ नेता सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव में भाग लेंगे।

कांग्रेस ने राज्यभर में पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी।

आरक्षण रोस्टर पर जताई नाराजगी

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरक्षण रोस्टर को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे अनियमितताओं से भरा बताया। उन्होंने कहा कि, कई जगहों पर आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ियाँ सामने आई हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसके खिलाफ कई जगह विरोध और आपत्तियाँ दर्ज हो रही हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिए कि पार्टी इस विषय को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक और कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।

कांग्रेस की एकजुटता पर ज़ोर

करन माहरा ने कहा कि इस बार कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और संगठन के सभी वरिष्ठ नेता मंच साझा करते हुए जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी का जनाधार गाँव-गाँव में है और पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत समर्थन मिल रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून बंजारावाला में सीवरेज और सड़क निर्माण बना जनता के लिए सिरदर्द, तीन साल से अधूरे कार्यों से बढ़ी परेशानी

Sat Jun 21 , 2025
देहरादून बंजारावाला में सीवरेज और सड़क निर्माण बना जनता के लिए सिरदर्द, तीन साल से अधूरे कार्यों से बढ़ी परेशानी रिपोर्ट : सागर मलिकदेहरादून। राजधानी देहरादून के वार्ड 84 बंजारावाला कारगी, क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने के नाम पर चल रहा निर्माण कार्य जनता के लिए मुसीबत बन […]

You May Like

advertisement