मोदी सरकार के खिलाफ, निवेशकों और बैंक ग्राहकों के हित में कांग्रेस ने दिया धरना

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी

जांजगीर चांपा 07 फरवरी 2023/ केंद्र के मोदी सरकार के गलत नीतियों से देश में उत्पन्न आर्थिक विषमताओं के कारण देश में आए आर्थिक चुनौतियों के खिलाफ, बैंक और जीवन बीमा धारकों, शेयर बाजार के मध्यमवर्गीय निवेशकों के हित में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला के तत्वावधान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा जांजगीर के सामने प्रातः 10 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक कांग्रेस जनों द्वारा एक दिवसीय धरना दी गई। अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के खुलासे से शेयर बाजार में उपजे उथल पुथल की स्थिति के कारण अदानी समूह के साख में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे देश के करोड़ों  मध्यमवर्गीय निवेशकों द्वारा लगाई गई पूंजी पर संकट के बादल मंडरा रहा है। जिस पर केंद्र की मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संतोषप्रद जवाब न मिलने से संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है। जिस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा संयुक्त संसदीय समिति गठित कर जांच की मांग की गई है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मौन धारण किया गया है। आयोजित धरना कार्यक्रम को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव इंजी रवि पांडेय, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता थवाईत, जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष हरदेव टंडन, वरिष्ठ नेता देवेश सिंह, जिला युंकाध्यक्ष प्रिस शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल साव, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, श्रम कल्याण मंडल सदस्य हर प्रसाद साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप, जनपद पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री गिरधारी यादव, जिला महामंत्री आभास बोस, नगर पालिका सभापति द्वय रामबिलास राठौर, सीमा शर्मा, एल्डरमैन हीरा उपाध्याय, दीपक आसना, अजीत सिंह राणा, किसान नेता महारथी बघेल, भाराछासं नेता आकाश तिवारी, आईटी सेल गार्गी तिवारी, युवा नेता पंकज शुक्ला, शहर प्रवक्ता अनिल राठौर, किसान नेता रामखिलावन राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सभापति विवेक सिसोदिया एवं आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला के अध्यक्ष संतोष शर्मा पप्पू महाराज ने किया। धरना कार्यक्रम में विशेष रूप से परमेश्वर निर्मले, संतोष यादव, गौतम सिंह राठौर, अजय निर्मलकर, अशोक रात्रे, आकाश श्रीवास, राकेश कहरा, दिनेश महंत, जय सिंह राठौर, संतराम कश्यप, प्रिया सिंह, प्रियंका सिंह, रवि प्रकाश पांडे, जितेंद्र दिनकर, शांति कुमार साहू, दिगंबर यादव, महेश्वर लदेर, नौशाद आलम, दिलीप कश्यप, आदित्य कुमार, आशीष कुमार, भूपेंद्र यादव, विजय कुमार, राजू सिदार, अतीक कुरैशी, शेषनाथ टंडन, सत्य प्रकाश मुन्ना सिंह, संजीत कुमार, भूपेंद्र कुमार, लक्की प्रसाद, सुमित बघेल, वीरेंद्र कुमार सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी: समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,

Tue Feb 7 , 2023
स्लग – समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश रिपोर्ट – जफर अंसारी स्थान – हल्द्वानी एंकर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ विकास कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी भी जाहिर […]

You May Like

Breaking News

advertisement