![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_2023-04-14-13-52-21-753_com.google.android.gm-edit-933x1024.jpg)
भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को लेकर तस्कर शब्द का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की गई। इसको लेकर सियासी चाल का दौर शुरू हो गया है। चंद्राकर के द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना भद्दी राजनीति को दर्शाता है। इसी कड़ी में आक्रोशित पंडरिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय चंद्राकर का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, महामंत्री मनीष शर्मा किसान कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष , महा मंत्री शर्मा के कांग्रेस ,जिला उपाध्यक्ष अतुल भारगव,खोवाराम और श्यामला प्रसाद ईल्डर ,मान अखबर खान, मनोज राजपुत प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, मीनाक्षी ठाकुर प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस ,सीता राज आशा नामदेव किसान कांग्रेस उपस्थित रहे ।