कांग्रेस का लगातार बढ रहा ग्राफ, बनेगी कांग्रेस की सरकार : अशोक अरोड़ा

कांग्रेस का लगातार बढ रहा ग्राफ, बनेगी कांग्रेस की सरकार : अशोक अरोड़ा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेक्टर 3 में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का जोरदार स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 4 जून : हरियाणा के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार कांग्रेस का ग्राफ बढता जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में जहां देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी वहीं प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वे सेक्टर 3 में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है। प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध नही है। रोजगार न मिलने के कारण युवा वर्ग कॉलेज में दाखिला लेेने की बजाए विदेशों की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में देश की युवा शक्ति विदेशों की ओर जाने को अग्रसर है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं को रोजगार के कोई अवसर उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में बनाए गए नफरत के माहौल को दूर करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली ताकि देश के लोगों को असलियत पता चल सके। इस यात्रा के दौरान आमजन का राहुल गांधी को खूब समर्थन मिला और देश में प्रेम व भाईचारे कायम करने वालों का हौंसला बढा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा में क्राईम इतना बढ गया है कि खुलेआम बड़ी वारदातों को अंजाम दे दिया जाता है। छोटी बच्चियों से रेप की घटनाओं ने प्रदेश को हिला कर रख दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नही है। इस मौके पर इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमेन जलेश शर्मा, मा. हरिसिंह, सुभाष पाली, पवन चौधरी, राकेश सैनी, सतबीर शर्मा, ओमप्रकाश पलवल, जयपाल पांचाल, सेवा सिंह, मोहन लाल, मामचन्द, रामकुमार, साहब सिंह पांचाल, पृथ्वी सिंह, गोपाल सैनी, सेवा सिह, ईशम सिंह, दीदार मसीह, महावीर राणा, रामचंद्र चौहान, मुलतान सिह,रामसिह नवीन छाबङा व प्यारे लाल सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों को संबोधित करते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र सरकार का 9 साल का कार्यकाल विकास के लिए लिखा गया विश्व इतिहास के सुनहरी पन्नों में : ठाकुर

Sun Jun 4 , 2023
केंद्र सरकार का 9 साल का कार्यकाल विकास के लिए लिखा गया विश्व इतिहास के सुनहरी पन्नों में : ठाकुर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण भारत को पूरी दुनिया में मिला सम्मान।गरीबों के कल्याण, सेवा व सुशासन को समर्पित रहा 9 […]

You May Like

advertisement