Uncategorized

लालकुआं के रुके विकास को देंगे रफ्तार, कांग्रेस के प्रबल दावेदार नंदन

लालकुआं के रुके विकास को देंगे रफ्तार, कांग्रेस के प्रबल दावेदार नंदन
लालकुआं।
जफर अंसारी
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लालकुआं क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री Harish Chandra Durgapal के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल को कांग्रेस का मजबूत और प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्षेत्र में युवाओं के बीच उनकी अच्छी पैठ बताई जा रही है और समर्थकों का मानना है कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए लालकुआं के रुके हुए विकास कार्यों को नई गति दे सकते हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के कार्यकाल में लालकुआं क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए थे, जिन्हें आज भी क्षेत्र की जनता याद करती है। सड़क, शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट उनके कार्यकाल में शुरू हुए, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली।
अब उनके पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल उसी विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि युवाओं में उनकी मजबूत पकड़ है और वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं।
कांग्रेस के भीतर भी उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में लालकुआं सीट से मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह अपने पिता की तरह विकास की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए लालकुआं के रुके हुए विकास कार्यों को नई गति देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel