उत्तराखंड: अवैध मदरसों पर लगातार कार्रवाई हैं जारी

उत्तराखंड: अवैध मदरसों पर लगातार कार्रवाई जारी है,
सागर मलिक

हरिद्वार में चार अवैध मदरसे सील

उत्तराखंड में अब तक दो सौ से अधिक अवैध मदरसों को किया बन्द

सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन का एक्शन मोड

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्ती और तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के बाद राज्यभर में चल रही कार्रवाई के तहत अब तक कुल 222 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं।

हरिद्वार जनपद में आज 4 और अवैध मदरसों को सील किया गया, जिससे जिले में कुल सील किए गए मदरसों की संख्या 85 हो गई है। इसी क्रम में अब तक ऊधम सिंह नगर में 66, देहरादून में 44, नैनीताल में 24, पौड़ी में 2 और अल्मोड़ा में 1 मदरसा सील किया जा चुका है।

सीएम धामी के नेतृत्व में शुरू की गई यह मुहिम केवल कानून-व्यवस्था की नहीं, बल्कि प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक भी बन चुकी है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि उत्तराखंड की धरती पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, मजहबी कट्टरता या शिक्षा के नाम पर भ्रम फैलाने वाली व्यवस्था को सहन नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं भी अवैध रूप से मदरसे संचालित हो रहे हैं, वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल 30 जून को

Sat Jun 21 , 2025
उत्तराखंड: बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल 30 जून को,सागर मलिक गुरुवार को जनपदों के साथ सचिव आपदा प्रबंधन ने की बैठकदेहरादून-माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव […]

You May Like

advertisement