भारत का संविधान दुनियां का सर्वोत्तम संविधान -डा वी के कनौजिया

भारत का संविधान दुनियां का सर्वोत्तम संविधान -डा वी के कनौजिया
✒️ जलालाबाद कन्नौज से संवाददाता मतीउल्लाह
आज कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन सामूहिक रूप से किया गया। इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वी के कनौजिया ने बताया कि भारत का संविधान 2 साल 11 महीना 18 दिन में तैयार किया गया दुनिया का सबसे वृहद संविधान है। जिसकी रचना की जिम्मेदारी का भार देश के तत्कालीन सबसे ज्ञानी डा बाबासाहब अंबेडकर ने बखूबी उठाया। तमाम जाति वर्ण संप्रदाय क्षेत्र भाषाओं में बटे भारतीय भूभाग के निवासियों को संविधान रूपी एकता के सूत्र में पिरोकर डा बाबासाहब अंबेडकर ने हम सभी देश वासियों पर परोपकार किया है। इस श्रृंखला में केंद्र के सश्य वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि आज भारत दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र संविधान की बदौलत ही है। जिसमे सभी विविधताओं को समाहित कर सभी को फलने फूलने के अवसर उपलब्ध कराने में भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ अमर सिंह, गृह वैज्ञानिक श्रीमती चंद्रकला यादव, प्रसार वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार ने सभी को संविधान दिवस की बधाइयां अर्पित कर एकता का संदेश ज्ञापित किया। इस दौरान श्री रामपाल, श्री देवेंद्र सिंह, श्री राकेश कुमार, श्री राहुल सिंह सहित 2 दर्जन से ज्यादा किसान कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी पर उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>किसान स्वयं कर सकते है बीज उत्पादन - डॉ विनोद कुमार</em>

Sat Nov 26 , 2022
किसान स्वयं कर सकते है बीज उत्पादन – डॉ विनोद कुमार✍️ जलालाबाद कन्नौज से डॉक्टर मतीउल्लाहअक्सर किसान बीज के लिए यहां वहां परेशान होने के साथ साथ ऊंची दरों पर बीज खरीदने को विवश होते हैं। इससे बचाने के लिए ही कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी कन्नौज के सस्य वैज्ञानिक डॉ […]

You May Like

Breaking News

advertisement