पीताम्बरा धाम के निर्माण की शुरुआत, 13 फरवरी को होगा भव्य भूमि पूजन

पीताम्बरा धाम के निर्माण की शुरुआत, 13 फरवरी को होगा भव्य भूमि पूजन
आजमगढ़।
धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा देने जा रहे पीताम्बरा पीठ आश्रम के तत्वावधान में भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन 13 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।
पीताम्बरा धाम के निर्माण की दिशा में यह भूमि पूजन एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। कार्यक्रम पीताम्बरा धाम पीठाधीश्वर आचार्य श्री विवेकानंद पराशर जी महाराज के पावन सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन में संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार पीताम्बरा धाम न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल पुरानी आरटीओ ऑफिस से आगे भदुली फोर लेन पर मिल्कीपुर मोड़ से लगभग 200 मीटर पहले, मुंडा, आजमगढ़ निर्धारित किया गया है। आयोजक मंडल ने आमजन से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं पुण्य के भागी बनें।
आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी हेतु संपर्क सूत्र भी जारी किए गए हैं।
7388891440,7880747212




