मुख्य सचिव ने सचिवायल परिसर की व्यवस्थाओ का किया निरीक्षण

उत्तराखंड देहरादून
मुख्य सचिव ने सचिवायल परिसर की व्यवस्थाओ का किया निरीक्षण,
सागर मलिक

फाइलों की weeding प्रक्रिया एक माह में की जाए पूर्ण: मुख्य सचिव

पुरानी फाइलों के लिए रिकॉर्ड रूम किया किया जाए शीघ्र तैयार
10 -12 अनुभागों के लिए हो पोटा केबिन की व्यवस्था

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने सचिवालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

अनुभागों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने पुरानी फाइलों से पटे पड़े अनुभागों में फाइलों की छंटनी weed out कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फाइलों के वीडिंग प्रोसेस के नियम को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में फाइलों की वीडिंग एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने सचिव सचिवालय प्रशासन को शीघ्र ही रिकॉर्ड रूम के लिए स्थान चिन्हित कर एक यथोचित रिकॉर्ड रूम तैयार किया जाए, जिसमें weed out के बाद आवश्यक फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सके।

मुख्य सचिव ने ऐसे कुछ अनुभागों, जिनके विभिन्न अनुभाग एक की कक्ष में संचालित हो रहे हैं, पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सचिवालय परिसर में 10 – 12 अनुभागों के लिए तात्कालिक रूप से पोटा केबिन भवन की व्यवस्था सुनिश्चित कर अनुभागों को स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर के अंतर्गत अनुभागों का निरीक्षण रोस्टर पुनः प्रसारित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिकारियों द्वारा अपने अनुभागों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। उन्होंने सचिवालय परिसर के अंतर्गत सभी भवनों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए रु547.83 करोड़ किए स्वीकृत

Mon Sep 15 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनकेन्द्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए रु547.83 करोड़ किए स्वीकृत,सागर मलिक ऋषिकेश में भूमिगत केबलिंग और देहरादून में आधुनिक SCADA प्रणाली विकसित करने पर किया जाएगा खर्च देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य के लिए […]

You May Like

advertisement