खाली प्लाट की सफाई नहीं की तो मालिक होगा जिम्मेवार : अमन कुमार

खाली प्लाटों में जल भराव, पेड़ पौधे घास फूस झाडिय़ां व सफाई न करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर नप ने लिया संज्ञान।
सफाई नहीं मिली तो प्लाट मालिक पर लगेगा जुर्माना।
जुर्माना नहीं भरने पर जारी नहीं होगा नो ड्यू सर्टिफिकेट।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 सितंबर : डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि नगर परिषद थानेसर की सीमा में अब चाहे रिहायशी एरिया हो या कॉमर्शियल एरिया में जहां भी खाली प्लाट पड़े हैं उनके मालिकों को सचेत हो जाने की जरूरत है, क्योंकि खाली प्लाटों की साफ सफाई और पानी निकासी करवाने की जिम्मेदारी संबंधित प्लाट मालिक की होती है। यदि प्लाट मालिक अपने प्लाट को साफ नहीं रखते और बरसाती या अन्य गंदे पानी की निकासी करवाना सुनिश्चित नहीं करते तो नगर परिषद ऐसे प्लाट मालिकों को चिन्हित उसके खिलाफ करवाई अमल में लाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही है कि कई लोगों ने प्लाट लेकर वहां निर्माण नहीं करवाया और उन्हें ऐसे ही खाली छोड़े हुए हैं और उनकी साफ सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से उन प्लाटों में बड़े-बड़े पेड़ घास फूस झाडिय़ां उग आई है। इसके अलावा बरसात का व गंदा पानी भी उन प्लाटों में जमा रहता है। इसके कारण उनके आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बरसात के सीजन में कई जहरीले जीव सांप कीड़े वहां से निकलकर अन्य लोगों के घरों में पहुंच जाते हैं। इससे जान माल का खतरा बना रहता है। इसके अलावा गंदे पानी में से भी बदबू उठती रहती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब यह समस्या जल्द दूर की जाएगी।
डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति का वह प्लाट या खाली जगह होगी, पहले उसे सात दिन का समय दिया जाएगा कि वह अपने प्लॉट को साफ करवाए और पानी निकासी करवाना सुनिश्चित करेगा। इसकी चारदीवारी बनाकर वहां सफाई रखेगा। यदि प्लाट मालिक ऐसा नहीं करता तो नगर परिषद द्वारा उस प्लाट की साफ सफाई करवाने व कूड़ा कर्कट उठाने व जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग करने पर जो भी खर्च आएगा, उसके लिए प्लाट मालिक जिम्मेदार होगा। साथ ही उस पर गंदगी फैलाने व सफाई न रखने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह जुर्माना राशि उसकी प्रॉपर्टी आईडी में जमा करके उससे वसूली की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति वह जुर्माना राशि देने से मना करता है तो भविष्य में जब भी उसे प्लांट खरीदना या बेचना या ट्रांसफर करना होगा तो नगर परिषद द्वारा उसे नो ड्यू सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। इससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
डीएमसी ने ऐसे लोगों से अपील की है कि वह अपने प्लांट को तुरंत साफ सुथरा रखना सुनिश्चित करें और खाली पड़े प्लाट की चार दिवारी भी करें ताकि कोई भी उसमें कूड़ा करकट न फेंक सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विरासत सांझी उत्सव में पुरस्कार वितरित करेेंगी मैडम सुमन सैनी

Wed Sep 17 , 2025
विरासत सांझी उत्सव में पुरस्कार वितरित करेेंगी मैडम सुमन सैनी राज्य स्तरीय सांझी प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर को। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 सितंबर : विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया द्वारा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव- 2025 का आयोजन 21 […]

You May Like

advertisement