श्री जयराम विद्यापीठ में कल से शुरू होंगे गीता जयंती के भव्य कार्यक्रम

कल से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन तथा 26 से 28 नवम्बर तक राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
श्री जयराम विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में हुई गीता जयंती
आयोजन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 23 नवम्बर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर श्री जयराम विद्यापीठ में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन गीता की जन्मस्थली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 1989 से श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में परम पूज्य ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत की गई थी। करीब साढ़े तीन दशक से अधिक समय में श्री जयराम विद्यापीठ में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला गीता जयंती महोत्सव भव्य एवं विशाल रूप ले चुका है। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में श्री जयराम गीता जयंती आयोजन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक विद्यापीठ में हुई। बैठक में ब्रह्मचारी ने चर्चा करते हुए कहाकि इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव का पुरे उमंग एवं आस्था के साथ आयोजन किया जाएगा। गीता जयंती के कार्यक्रमों को भी नए स्वरूप के साथ आमजन को जोड़कर किया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव 2025 के लिए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के निर्देशानुसार अलग अलग कार्यक्रम कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें कुलवंत सैनी, श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, कुलवंत सैनी, सुरेंद्र गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला इत्यादि को शामिल किया गया है। ब्रह्मचारी ने इसी अवसर पर गीता जयंती महोत्सव 2025 के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में बताया कि गीता जयंती के कार्यक्रमों के शुभारम्भ भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का आह्वान कर ध्वजारोहण के साथ हो चुका है। उन्होंने बताया 26 नवम्बर से 28 नवम्बर तक विद्यापीठ में राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं नए स्वरूप एवं नए अंदाज से आयोजित होंगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों के करीब 4 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष 25 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें वृन्दावन मथुरा से विख्यात कथावाचक कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर कथा करेंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि कथा के शुभारम्भ से पूर्व कथा स्थल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 29 नवम्बर को संत महापुरुषों के आशीर्वाद से गरीब परिवारों की कन्याओं का 34 वां सामूहिक विवाह समारोह होगा। ब्रह्मचारी ने बताया कि 29 नवम्बर को ही हर वर्ष की भांति विशाल हास्य कवि सम्मेलन होगा। इस कवि सम्मेलन में देश कई महान एवं विख्यात हास्य कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि 1 दिसम्बर को गीता जयंती उत्सव समापन पर नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। गीता जयंती के अवसर पर ही 121 ब्रह्मचारियों द्वारा नियमित गीता पाठ तथा गीता यज्ञ होगा। बैठक में श्रवण गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, डा. सुरेंद्र मेहता, टेक सिंह, केके कौशिक, खरैती लाल, सुशील कंसल, यशपाल राणा, राजेश सिंगला, मुनीष मित्तल, सुरेंद्र गुप्ता, गौतम भारद्वाज, विनोद कुमार, संगीता शर्मा, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी तथा श्री जयराम गीता जयंती आयोजन कमेटी के सदस्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रचनात्मकता, उत्साह और रंगारंग गतिविधियों से सजा सहारा का वार्षिक मेला उत्सव

Mon Nov 24 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय में आयोजित वार्षिक मेला उत्सव ने इस वर्ष भी आनंद, ऊर्जा और उत्सव का ऐसा अनोखा रंग बिखेरा कि विद्यालय परिसर खुशियों से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गरिमा और भारतीय संस्कृति की छटा के साथ हुई जहाँ गणपति […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored