देहरादून: दून में डेंगू के छह और मरीज़ मिले, चार ऋषिकेश में एम्स में भर्ती, 29 मामले आ चुके हैं सामने

देहरादून: दून में डेंगू के छह और मरीज़ मिले, चार ऋषिकेश में एम्स में भर्ती, 29 मामले आ चुके हैं सामने,

सागर मलिक

*एक मरीज देहरादून के पुराना डालनवाला क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि, अन्य मरीज दूसरे प्रदेश के निवासी हैं। अब तक सामने आए डेंगू के मरीजों में से 14 अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

जिलेभर में सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इसमें से दो मरीजों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और चार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अप्रैल में अब तक डेंगू के 29 मामले सामने आ चुके हैं।

21 अप्रैल को भी छह मरीजों डेंगू वायरस की पुष्टि हुई। इसमें एक मरीज देहरादून के पुराना डालनवाला क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि, अन्य मरीज दूसरे प्रदेश के निवासी हैं। अब तक सामने आए डेंगू के मरीजों में से 14 अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग एकजुट होकर काम कर रहा है,

कल ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के साथ होगी बैठक

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को जिले के सभी ब्लडबैंक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। इस दौरान ब्लडबैंक में सभी समूहों के रक्त का पर्याप्त स्टॉक रखने और लैब में डेंगू की जांच के संबंध में वार्ता की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों को देहरादून छोड़ने की धमकी दी गई

Fri Apr 25 , 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों को देहरादून छोड़ने की धमकी दी गई,सागर मलिक *सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट की गई, जिनके जरिए देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों को यहां से वापस जाने की धमकी दी गई। इन पोस्टों की सूचना.. पहलगाम आतंकी […]

You May Like

advertisement