पारिवारिक कलह से परेशान युवक शराब के नशे में मां पत्नी बच्चों सहित खुद को उतारा मौत के घाट

बच्ची की हालत है गम्भीर

आजमगढ़।जहानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में मंगलवार को दोपहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर अपनी मां, बेटे और बेटी को गोली मारने के साथ ही खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस घटना में मां और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटे को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार सरदार बल्लभ भाई पटेल मोहल्ला निवासी नीरज पांडेय (32) परिवार के साथ वाराणसी में रहता था। वह पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल भरने का कार्य करता था। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी, बच्चों के साथ गांव पहुंची थी। सोमवार की शाम वह भी वाराणसी से घर पहुंचा था। मंगलवार को दोपहर में किसी बात से नाराज होकर उसने अपनी मां चंद्रकला (55), पुत्री शुभी पांडेय (07) और बेटा संघर्ष पांडेय (04) को गोली मार दी। तीन लोगों को गोली मारने के बाद नीरज ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी को एंबुलेंस के जरिए जहानागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने नीरज और उसकी मां चंद्रकला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी शुभी पांडेय और बेटे संघर्ष पांडेय की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां बेटे संघर्ष की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने संघर्ष पांडेय को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभी पांडेय का इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। इस संबंध में एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पारिवारिक कलह और शराब के नशे में युवक द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन नीरज के बेटे की भी मौत हो गई। बच्ची को भी पेट में गोली लगी है लेकिन उसकी हालत स्थिर है। पुलिस मौके पर घटना की जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी हर संभव मदद का आश्वासन दिया पीड़ित परिवार को

Tue Jul 1 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी हर संभव मदद का आश्वासन दिया पीड़ित परिवार को खीरो विकासखंड के महारानीगंज में हुई हत्या पर क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी ने पहुंचकर परिवार से की मुलाकात हर संभव मदद का दिया आश्वासन आपको बताते चलें 1 जुलाई 2025 समय करीब 4:00 बजे […]

You May Like

advertisement