प्रदेश में सहकारी समितियो को मिलेगा नया सशक्त रूप

उत्तराखंड देहरादून
प्रदेश में सहकारी समितियो को मिलेगा नया सशक्त रूप,
सागर मलिक

जल्द होगी 279 कैडर सचिवों की भर्ती

उत्तराखंड सरकार सहकारी समितियों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को विधानसभा स्थित सभागार में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 279 कैडर सचिवों की भर्ती जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। ये नियुक्तियां राज्य भर की प्राथमिक सहकारी समितियों में की जाएंगी, जहां वर्षों से ये पद खाली पड़े हैं।

बैठक में मिली जानकारी के अनुसार, ये भर्तियां टिहरी (46 पद), पौड़ी (44), पिथौरागढ़ (24), रुद्रप्रयाग (18), चमोली (25), देहरादून (25), नैनीताल (25), अल्मोड़ा (23), उधमसिंह नगर (27), हरिद्वार (21), उत्तरकाशी (2), और चंपावत (1) जिलों में की जाएंगी।

मंत्री ने कहा कि कैडर सचिवों की नियुक्ति से न केवल समितियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आएगी, बल्कि आर्थिक रूप से भी ये संस्थाएं सशक्त होंगी। इससे लाभ सीधे ग्रामीण और अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा।

बैठक में मंत्री ने आगामी अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत 3 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक राज्य में आयोजित होने वाले सहकारिता मेलों की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेलों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

साथ ही, उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2023 से अब तक संघ को ₹43.87 करोड़ की लागत से कुल 97 निर्माण कार्य सौंपे गए, जिनमें से 38 पूरे हो चुके हैं और 59 कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके अलावा, समेकित परियोजना के तहत 12 कार्य, जिला सहकारी बैंक के तहत 2 कार्य और गोदाम निर्माण जैसे प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित हैं।

मंत्री डॉ. रावत ने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने काशीपुर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण से जुड़ी भूमि समस्या के शीघ्र समाधान के लिए जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को निर्देश दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन श्री राम लीला पत्र परिषद द्वारा राम लीला मंचन

Fri Sep 26 , 2025
उत्तराखंडसनातन श्री राम लीला पत्र परिषद द्वारा राम लीला मंचनमनोज वाधवासनातन श्री राम लीला पत्र परिषद द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में आज भगवान श्री राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने पर क्रोधित परशुराम जी ( मणि गुप्ता) सीता स्वयंवर स्थल पर पहुंचे और राजा जनक के दरबार में क्रोधित होते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement