दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में निर्माण को लेकर हुई, मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में निर्माण को लेकर हुई, मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल ।
बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में सेठारी गांव के दो पट्टीदारों के पुराने जमीनी विवाद के चलते शनिवार को सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल हुए पांचों लोगों को ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गये । जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद एक प्राइवेट नर्सिंग होम भर्ती किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्य प्रकाश मिश्रा व प्रदीप मिश्रा का आपसी जमीनी विवाद को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार को सुबह प्रदीप मिश्रा के पक्ष से विभाजित जमीन में शौचालय बाथरूम बनाने का काम शुरू किया गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष द्वारा रोके जाने से कहा सुनी में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें जयप्रकाश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र मिश्रा 75 वर्षीय, किशन मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा लगभग 35 वर्षीय, रीता मिश्रा पत्नी जयप्रकाश मिश्रा लगभग 53 वर्षीय व लक्ष्मी मिश्रा पत्नी सूर्य प्रकाश मिश्रा लगभग 50 वर्षीय व शिवम् मिश्रा पुत्र सूर्य प्रकाश मिश्रा लगभग 22 वर्षीय ने गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों द्वारा पांचो लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गये जहां डॉक्टरों द्वारा गंभीर हालत देखते हुए 5 लोगों को रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे ने घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भर्ती कराया । समाचार लिखे जाने तक घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब महावीर दल मंदिर कमेटी द्वारा श्री हनुमान जी की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर 51,000 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का लिया गया संकल्प

Sun Mar 23 , 2025
(पंजाब)फिरोजपुर 22 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की कृपा से पंजाब महावीर दल मंदिर समिति बाजार नंबर 1 द्वारा श्री हनुमान जी की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर 51 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया। जिसमें मंदिर समिति के सरपरस्त घनश्याम सिंगला, […]

You May Like

Breaking News

advertisement