सहयोग एक कोशिश संस्था की पहली वर्षगांठ पर सदस्यों को दी शुभकामनाएं

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सहयोग एक कोशिश संस्था की सहयोग रसोई को भोलेनाथ जी की कृपा से एक पूरा वर्ष हुआ।
 
कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में युवाओं के सहयोग से सहयोग एक कोशिश संस्था द्वारा चलाई जा रही रसोई का भोलेनाथ जी के आशीर्वाद से एक वर्ष हुआ है। संस्था के प्रधान साहिल गाबा ने बताया कि सहयोग की रसोई की पहले वर्षगांठ पर संस्था ने सैंकड़ों लोगों के लिए लंगर का आयोजन किया। लंगर में करीब एक हजार लोगों ने भोजन ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ जी के आशीर्वाद से संस्था हर तरह की सेवा हर समय तैयार रहती है। समय समय समाज के सहयोग के लिए कार्य करती है। इस क्रम में जरूरतमंद लड़कियों के विवाह की सेवा, जरूरतमंद लड़कियों के लिए फ्री में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, गर्मियों में जहां जरूरत हो वहां वाटर कूलर की सेवा, हर महीने जरूरतमंद महिलाओं को राशन सेवा इत्यादि उपलब्ध करवाती है। इस अवसर पर ईशा, उर्वशी, साहिल, शिव कुमार, हर्ष, संयम, गौरव कुमार, हितेन, अमन, कविता, कनिका व दर्पण इत्यादि सदस्य भी मौजूद रहे।
संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय होलिका अनुष्ठान

Wed Mar 12 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। होली पर पूजन से दूर होते हैं संकट तथा होती है भगवान की कृपा : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि होली का त्यौहार केवल रंगों और उल्लास का उत्सव नहीं है, बल्कि इसे आध्यात्मिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement