नगर निगम कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गए पार्षद गुल बशर, पार्टी कार्यालय पर हुआ स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : नगर निगम कार्यकारिणी के आज सम्पन्न हुए चुनाव में सपा के पार्षद गुल बशर अंसारी निर्विरोध चुन लिए गए इस प्रक्रिया के बाद साथी पार्षदों के साथ वे पार्टी कार्यालय पहुँचे जहाँ उनका सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी द्वारा फूल मालायें पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर पार्षद गुल बशर अंसारी द्वारा मिठाई वितरण कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, अशोक यादव, राजेश मौर्या, समर्थ मिश्रा, सुरेन्द्र सोनकर, पार्षद मो०आरिफ कुरैशी, पार्षद अब्दुल कयूम खाँ मुन्ना, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद शमीम अहमद, कांकर टोला पार्षद प्रतिनिधि सनी मिर्जा, महानगर सचिव स० जमील अहमद, मो० वसीम, रोहित राजपूत, ऋषि यादव, महेन्द्र राजपूत, छेदा लाल लोधी, हरदयाल लोधी, जितेन्द्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, रेहान खान, सम्राट अनुज मौर्या, संजीव कश्यप, संदीप मौर्या, आदित्य वर्मा, अनुज प्रताप सिंह, वरुण गिहार आदि प्रमुख सपाई मौजूद रहे।