सभासदों ने रोड पर अतिक्रमण न होने देने को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन

सभासदों ने रोड पर अतिक्रमण न होने देने को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के कुम्हार चौक पर सभासद शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन एवं अन्य कई सभासदों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र फतेहगंज पश्चिमी (ईओ) अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर को देकर रोड पर और आसपास के लोगों के द्वारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत देने की मांग की है।जिस पर अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने सभी सभासदों को भरोसा एवं आश्वासन दिया है कि किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि कस्बे के कुम्हार चौक पर दो समुदाय के लोग रहते हैं। इस जगह पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के द्वारा रोड निर्माण कार्य के समय डिवाइडर बनने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। विवाद के चलते डिवाइडर हटवाकर मामला शांत कराया गया। सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन, तस्लीम अंसारी उर्फ टिंकू, मौलाना अहसन अंसारी, डॉक्टर मोइन उद्दीन, नसरीन, शबीना बी आदि ने शुक्रवार को ईओ पुष्पेंद्र राठोर को एक शिकायती पत्र देकर कहा है। कुम्हार चौक पर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा आधा रोड से अधिक जगह दुकानें आदि लगाकर अतिक्रमण कर लिया जाता है।जिससे बस्ती के लोगों एवं वहानो को निकलने में दिक्कत होती है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा करीब 28 लाख से अधिक की लागत के रोड निर्माण के होने के बाबजूद अगर किसी के द्वारा अतिक्रमण किया गया तो बड़ी चिंता की बात होगी। नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने सभी सभासदों को आश्वासन दिया है कि रोड निर्माण के बाद रोड पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 ने शोभायात्रा के दौरान निभाई जिम्मेदारी, महेश्वर नाथ मंदिर पर मुस्तैद रही ड्यूटी

Sat Mar 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 द्वारा शहर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए महेश्वर नाथ मंदिर पर विशेष ड्यूटी की गई।पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा के दौरान मंदिर […]

You May Like

advertisement